पंचरुखी : मणिपुर में हुई घटना से इंसानियत शर्मसार : राज वर्मा
( words)

मणिपुर में आदिवासी महिलाओं के साथ जो क्रूर और अमानवीय व्यवहार किया गया है, इससे पता चलता है कि हमारे देश में महिलाओं की स्थिति बहुत ही दयनीय होती जा रही है। यह बात हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश सचिव राज वर्मा ने कही, उन्होंने कहा कि प्रदेश सोशल मीडिया कमेटी इस घटना की घोर निंदा करती है।
मणिपुर और केंद्र सरकार ऐसी घटनाओं को रोकने में नाकाम हुई है। उन्होंने कहा कि मणिपुर की हिंसक तस्वीरें मन को विचलित करने वाली हैं। क्या देश की महिलाओं को यही मान-सम्मान दिया जा रहा है। मणिपुर की मौजूदा सरकार की बहन-बेटियों के साथ ऐसा दुर्व्यवहार हुआ होता तो भी क्या वे विचलित नहीं होते।