परागपुर : कांगड़ा पेंशनर संघ परागपुर की बैठक पीरस्लुही में संपन्न
( words)
खंड परागपुर कांगड़ा पेंशनर संघ की बैठक मंगलवार को पीरस्लुही में संपन्न हुई, जिसमें लगभग 50 सदस्यों ने भाग लिया। इसमें 31- 12- 2015 के बाद पेंशनर को नए वेतनमान के अनुसार पेंशन और भत्ते देने, सभी पेंशनर्स को एक ही किस्त में बकाया भुगतान करने, हर 2 वर्ष बाद एलटीसी प्रदान करना इत्यादि मांगों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में खंड प्रधान जगजीत पाल ने मौके पर पेंशनर्स की कई समस्याओं निपटारा कर दिया।
