उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा के साथ आज पटवारी एवं कानुनगो महासंघ की हुई बैठक
आज संयुक्त पटवारी एवं कानुनगो महासंघ की बैठक उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा के साथ हुई। बैठक में जिलाधीश द्वारा पटवारी-कानूनगो का जिला से राज्य संवर्ग किए जाने बारे व पटवारी एवं कानुनगो द्वारा ऑनलाइन कार्य बन्द करने के साथ पटवारी अतिरिक्त प्रभार की चाबियां सौंपने के बारे विस्तृत चर्चा हुई। बैठक मे जिला अध्यक्ष अमनदीप सिंह द्वारा बताया गया कि पटवारी एवं कानुनगो ने अभी तक कोई हड़ताल नहीं की है, परंतु संसाधनों से जो ऑनलाइन कार्य किए गए जा रहे थे बस उन्हे छोड़ा गया है, जबकि प्रमाण पत्र लिखित तौर पर बना कर जनहित मे कार्य किया जा रहा है, जिससे कि आम जनता को भी परेशानी नहीं आ रही है। साथ ही अतिरिक्त प्रभार वाले कार्यालयों में सरकार से नई भर्तियां करने की गुहार भी महासंघ द्वारा लगाई गई है। जिला अध्यक्ष अमनदीप द्वारा बताया गया कि महासंघ जिलाधीश के माध्यम से सरकार से अपील की है कि वह पटवारी एवं कानूनगों के राज्य स्तरीय कैडर या राज्य स्तरीय तबादला पुनः नीति के निर्णय पर विचार करे कि जनहित के कार्य सुचारु रूप से चले आ रहे हैं वैसे ही चलते रहें।
