ज्वालामुखी : पेंशनर्ज हितकारी सभा खंड देहरा ने सम्मानित किए पेंशनर्ज
( words)
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी
ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पेंशनर्ज हितकारी सभा खंड देहरा मुख्यालय ज्वालामुखी द्वारा 70 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनर्ज फैमिली पेंशनर्ज को सम्मानित करने हेतू समारोह का आयोजन होटल रामा कृष्णा ज्वालामुखी में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 121 लोगों में से 81 पेंशनर,फैमिली पेंशनर को सम्मानित किया गया। मंच से प्रधान सुरेंद्र वर्मा, महासचिव विनोद सूद, सरंक्षक केडी पंडिर व वित्त सचिव नंद किशोर धीमान ने सरकार से मांग की है कि वर्ष 2016 के पश्चात सेवानिवृत्ति हुए पेंसनर्ज और परिवार पेंसनर्ज की बकाया राशि का भुगतान, मेडिकल बिलों की अदायगी एवं 50 व 30 प्रतिशत पेंशन की निर्धारित करने की मांग की गई।
