परागपुर : पेंशनर्स संघ ब्लॉक प्रागपुर ने बैठक का किया आयोजन
विनायक ठाकुर । परागपुर
कांगड़ा पेंशनर्स संघ ब्लॉक प्रागपुर की बैठक शुक्रवार को ब्लॉक अध्यक्ष जगजीत सिंह पाल की अध्यक्षता में चनौर में आयोजित की गई। जिसमें संघ के पदाधिकारियों सहित लगभग 75 सदस्यों ने भाग लिया। बैठक का आगाज़ जिन सदस्यों की मृत्यु हुए है, उन्हें दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि के साथ किया गया। बैठक में पेंशनरों की पेंशन विसंगतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। पेंशनर्स ने अपनी मांगों को लेकर एक प्रस्ताव पारित कर सरकार को प्रेषित किया। जिनमें 01-01-1986 से लेकर 31-12-2015 तक एवं 01-01-2016 से जनवरी 2022 तक सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों के वेतन निर्धारण मामलों का समाधान किया जाए। इसके अतिरिक्त बकाया महंगाई भत्ते का भुगतान शीघ्र किए जाने प्रस्ताव पारित किया गया। इसके साथ ही 80 वर्ष से अधिक आयु वाले पेंशनरों व पारिवारिक पेंशनरों के सम्मान में जून के पहले सप्ताह में एक समारोह करने का निर्णय भी बैठक में लिया गया।
