हमीरपुर : चंडीगढ़ बस रूट सेवा बढ़ाने पर लोगों ने बलदेव शर्मा का जताया आभार
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर (बड़सर)
स्थानीय उपमंडल के तहत चलने वाले चकमोह से चंडीगढ़ बस रूट का सेवा विस्तार बढ़ाकर जजरी से चंडीगढ़ बाया चकमोह करने पर जनता ने भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक का आभार व्यक्त किया है। सेवानिवृत्त जजरी वेलफेयर कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र सिंह ढटवालिया व प्रधान राजेश सहगल ने बताया कि परिवहन निगम की बस चकमोह से चंडीगढ़ जाती थी। उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा से इस बस रूट को चकमोह की बजाय जजरी करने का आग्रह किया। बलदेव शर्मा के आश्वासन के एक माह के भीतर ही बस रूट सेवा बहाल हो गई।
यह बस जजरी से सुबह 6:30 पर चलती है। इस बस सेवा विस्तार से जजरी, रैली तथा कलवाल पंचायत के गांव के लोगों को लाभ होगा। स्थानीय लोगों महेंद्र सिंह ढटवालिया, जजरी पंचायत प्रधान राजेश सहगल, राजेंद्र ढटवालिया, अमित, अरुण, सुनील, बलबीर सिंह, प्रकाश चंद, परस राम, जीत सिंह, श्यामा शंकर, रमा शंकर, अंकुश शर्मा, विशाल ढटवालिआ, अंकुश शर्मा, कमल चंदेल, रतन ठाकुर, कश्मीर ढटवालिआ, सुरेश चौधरी, संजय शर्मा, सावित्री देवी, देशराज ढटवालिआ, बिना देवी, तृप्ता देवी, अशोक कुमार, प्रिय ठाकुर, सरोज अत्रि, कुलदीप ठाकुर व केशव दत्त सहित अन्य लोगों ने भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा का आभार व्यक्त किया है।