बिलासपुर : हिमाचल और कर्नाटक की जनता कांग्रेस सरकार से परेशान : अनुराग
-बोले, जहां-जहां कांग्रेस सरकार, वहां भ्रष्टाचार चरम पर
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद और केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल और कर्नाटक के लोग कांग्रेस सरकार से परेशान हो चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के स्वागत समारोह में बिलासपुर पहुंचे अनुराग ठाकुर ने कहा कि झूठी गारंटियों से किस प्रकार सरकार बनाई जाती है, कांग्रेस इसका उदाहरण है। हिमाचल और कर्नाटक में कांग्रेस ने यही काम किया है और अब दोनों राज्यों की जनता इनसे परेशान हो गई है। अनुराग ने कहा कि जहां जहां कांग्रेस की सरकार रही, वहां पर भ्रष्टाचार चरम पर रहा।
अनुराग ने कहा कि पूरी दुनिया में प्रधानमंत्री की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और जेपी नड्डा की कुशलता से जीत हासिल की है। उनके कुशल नेतृव में पार्टी नई ऊंचाइयों को छू रही है। तीन राज्यों में जनता ने जिस प्रकार से भाजपा को चुना, वह दर्शाता है कि भाजपा से लोग खुश हैं। इन चुनावो में पार्टी का वोट प्रतिशत भी बढ़ा है।