पालमपुर : आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने पर वनूरी के लोगों ने किया मुख्यमंत्री का धन्यवाद

प्रतिमा राणा। पालमपुर
वनूरी से पार्षद मोनिका शर्मा, पूर्व प्रधान अजय शर्मा, बूथ अध्यक्ष सुमन चौधरी, महिला मंडल प्रधान इंदु रानी, देशराज चौधरी सुनील चौधरी, मिल्खी राम, दुर्गापुर, आशा कपूर, परस राम, महेंद्र पाल, कमल चौधरी, विजय भाटिया, सुनीता धीमान, एन राणा, अष्टमी देवी, सुषमा देवी, मधु देवी और पूर्व पंच पूर्वी देवी ने आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र को कैबिनेट से मंजूरी देने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेश भाजपा महामंत्री एवं हिमाचल प्रदेश फेडरेशन के चेयरमैन त्रिलोक कपूर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जब से त्रिलोक कपूर ने पालमपुर का जिम्मा संभाला है, तब से पालमपुर विधानसभा ने विकास की रफ्तार को निरंतर बढ़ते देखा है। उन्होंने कहा कि जब-जब भाजपा की सरकारें आती हैं, तब ही गरीब और आम लोगों के काम होते हैं, जबकि कांग्रेस ने हमेशा लोगों के साथ छल किया और गरीब लोगों को सिर्फ वोट बैंक तक ही सीमित रखा।