कांगड़ा : खाेली पंचायत में लोगों को क्षय राेग बारे किया जागरूक
विकास खंड कांगड़ा के तहत पड़ने वाली ग्राम पंचायत खोली में आज टीबी जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें ग्राम पंचायत के सदस्य, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने उपस्थित लोगों को क्षय राेग के प्रति जागरुक किया। खाेली पंचायत प्रधान केवल चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि यह एक आम बीमारी है, इसका सही ढंग से सही समय पर चेकअप करवा कर इसका इलाज संभव है।
प्रधान केवल चाैधरी ने कहा कि क्षेत्र के सभी लाेगाें काे हर 3 माह के दाैरान अपना चेकअप करवाना चाहिए, ताकि आपके अंदर जाे भी बीमारी पनप रही है, उसका सही समय पर उपचार किया जा सके। इसके साथ ही उन्हाेंने कहा कि पहले लाेगाें धारणा थी टीबी एक अछूत की बीमारी है और जिस किसी काे यह बीमारी लग जाती थी, ताे उससे हर काेई किनारा करता था, लेकिन अब वाे बात नहीं है। क्याेंकि इस बीमारी का अब हर जगह इलाज संभव है। लगातार उपचार के दाैरान इससे संक्रमित मरीज ठीक हाे सकता है, लेकिन सही ढंग से इसका इलाज न हाे ताे जान भी जा सकती है।
