कन्या स्कूल इंदौरा में करवाई 70 दिव्यांग बच्चों की फिजियोथेरेपी
( words)
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या विद्यालय इंदौरा में मंगलवार को समग्र शिक्षा अभियान के सौजन्य से दिव्यांग बच्चों का एक दिवसीय मेडिकल एसेसमेंट व फिजियोथेरेपी कैंप आयोजित किया गया। इसमें शिक्षा खंड इंदौरा के लगभग 70 दिव्यांग बच्चों को फिजियोथेरेपी, स्पीच थेरेपी दी गई। यह कार्यक्रम डाइट धर्मशाला के सौजन्य से आयोजित किया गया। इस मौके पर दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण भी वितरित किए गए।
इस अवसर पर जिला समन्वयक डॉक्टर अंजु शर्मा एवं बीना सिंह ने बताया कि दिव्यांग बच्चों को हर दिन लगभग कुछ देर के अभ्यास से ठीक किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आमतौर पर दिव्यांगता से ग्रसित व्यक्तियों की सेवा की जाती है, जिसमें समाज के सभी लोगों के सहयोग से अपनी बची हुई क्षमता का इस्तेमाल कर इसे शिखर तक पहुंचा सकते हैं। शिविर में स्पीच थेरेपिस्ट आनंद कुमार , फिजियोथेरेपिस्ट सन्नी व सुदर्शन, डाइट प्रवक्ता डॉ. जोगिंद्र सिंह, खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी इंदु शर्मा, केंद मुख्य शिक्षक जसदेव सिंह , राजिंदर सिंह, सुमन कुमारी, ज्योति देवी, अमित कुमार तरसेम सिंह आदि अध्यापकों के साथ साथ स्थानीय पाठशाला के प्रधानाध्यापक मोहन शर्मा मौजूद रहे।
