कांगड़ा : नगर परिषद कांगड़ा द्वारा वन महोत्सव के अंतर्गत किया पौधारोपण

मनोज कुमार। कांगड़ा
नगर परिषद कांगड़ा द्वारा आज वन महोत्सव के अंतर्गत पौधारोपण का कार्यक्रम वार्ड-3, पुराना कांगड़ा के ओपन एयर जिम एवं बच्चों के पार्क के प्रांगण में आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न प्रजातियों के पौधों को रोपण किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि नगर परिषद अध्यक्षा रेनू शर्मा, उपाध्यक्ष राजकुमारी, वार्ड-3 की पार्षद पुष्पा चौधरी, वार्ड-1 के पार्षद प्रेम सागर धीमान, पूर्व नगर परिषद अध्यक्षा एवं वार्ड-2 की वर्तमान पार्षद सुमन वर्मा, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अशोक शर्मा एवं कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद ललित कुमार, मुनीष, जिला शिकायत निवारण कमेटी सदस्य सतीश चौधरी व नगर परिषद कर्मचारियों ने पौधारोपण में अपना-अपना योगदान दिया।
इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष रेणु शर्मा ने कहा कि पौधे पर्यावरण को स्वच्छ रखते हैं। वहीं, हमें भी स्वच्छ ऑक्सीजन देते हैं, जिससे हमें सास जैसे संबंधी बीमारियां से भी दूर रखते हैं। इसलिए हमें हर वर्ष एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। इस अवसर पर कार्यक्रम में सतीश कुमार की इकलौती पुत्री विनीषा चौधरी, जिनका शुभ विवाह इसी सप्ताह संपन्न हुआ था। उन्होंने सभी गणमान्यों की उपस्थिति में एक पौधा रोप कर समाज को यह संदेश देने का प्रयास किया कि भले ही मैं आपने बाबुल का घर छोड़कर जा रही हूं, पर यह पौधा हमेशा मेरे परिवार जनों को अपने करीब होने का संदेश देता रहेगा और मेरे परिवार जन भी इस पौधे की देखभाल एवं सुरक्षा भी मेरे पालन पोषण की तरह सारी उम्र करेंगे।