'मेरी माटी, मेरा देश' के तहत ढलियारा कॉलेज परिसर में रोपी हरियाली
( words)
राजकीय महाविद्यालय ढलियारा परिसर में शुक्रवार को एनसीसी के माध्यम से 'मेरी माटी, मेरा देश' कार्यक्रम के अंतर्गत पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रचार्या डॉक्टर अंजू चौहान ने एनसीसी कैडेट्स को पर्यावरण संरक्षण के प्रति शपथ दिलवाई। उन्होंने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण में ही अच्छे जीवन की आशा की जा सकती है। इस अवसर पर एनसीसी अधिकारी राजीव ठाकुर ने कहा कि एनसीसी पर्यावरण संरक्षण में वचनबद्ध है प्लास्टिक रोकने पौधारोपण सहित पर्यावरण संरक्षण के हर कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स बढ़-चढ़कर भाग लें। इस अवसर पर वरिष्ठ आचार्य डॉक्टर स्वदिप सूद, प्रो. कंचन रनौत भी उपस्थित थे।
