ज्वालामुखी : राष्ट्रीय स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में छाए जिला कांगड़ा के खिलाड़ी
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी
राष्ट्रीय स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में जिला कांगड़ा के शतरंज खिलाड़ियों का प्रदर्शन लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इसके लिए जिला शतरंज संघ के पधाधिकारी ने प्रशंशा व्यक्त की है। शंगरूर में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय अमच्योर शतरंज प्रतियोगिता में अर्णव रजनीश शर्मा का शानदार प्रदर्शन रहा। इस प्रतियोगिता में उसमे 1700 से कम रेटिंग की प्रतियोगिता में पूरे भारत वर्ष से आए 172 खिलाड़ियों में 15वां स्थान हासिल करके अपने प्रदेश और जिला कांगड़ा का नाम रोशन किया। वहीं, दूसरी तरफ राष्ट्रीय स्तरीय रैपिड चैस टूर्नामेंट में 12 वर्षीय केशव सूद का प्रदर्शन भी शानदार रहा।ये प्रतियोगिता जम्मू में आयोजित की गई। उसने इस टूर्नामेंट में 6 अंक लेकर सबको चौंका दिया। उसने अपनी रेटिंग में 208अंको का सुधार किया। जिला शतरंज संघ कांगड़ा के प्रधान कुलवंत राणा, मुख्य सलाहकार परवीन शर्मा, सचिव जगदीश चंदेल, वित्त सचिव सतविंदर मान और प्रेस सचिव बिभु शर्मा ने इन खिलाड़ियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी।
