फतेहपुर : पुलिस ने महिला को चालीस हजार मिलीलीटर देसी शराब के साथ पकड़ा
( words)
फतेहपुर की पंचायत रियाली के बेलालुधियाड़चां (कोडूबेला) में पुलिस ने कमलेश कुमारी पत्नी राज कुमार को चालीस हजार मिलीलीटर देसी शराब के कैन सहित काबू करने में सफलता प्राप्त की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस पार्टी में शामिल गोबिंद सिंह, केवल कृष्ण, कुलदीप सिंह, नरदेव सिंह, कर्म सिंह आदि शामिल थे। चौकी प्रभारी भजन जरियाल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि अवैध कारोबार करने वाले लोगों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा और इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी। फिलहाल कमलेश कुमारी पर मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
