कांगड़ा में अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, शाहपुर के युवक से इतनी पेटी बरामद
हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कांगड़ा पुलिस ने शाहपुर के एक युवक की गाड़ी से 149 पेटी अवैध शराब बरामद की है और गाड़ी को जब्त कर लिया। यह कार्रवाई सोमवार देर रात पुराना कांगड़ा में की गई।
डीएसपी अंकित शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हनुमान मंदिर के पास, पुराना कांगड़ा में एक पिकअप गाड़ी (नंबर HP90A 1656) से कुल 149 पेटी अवैध देसी शराब मार्का वी आर वी संतरा बरामद हुई। गाड़ी चालक की पहचान सृजन शर्मा पुत्र सुनील कुमार शर्मा, निवासी गांव क्यारी, डाकघर व तहसील शाहपुर, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।
सृजन शर्मा के खिलाफ पुलिस थाना में अभियोग संख्या 53/26, धारा 39(1)A के तहत मामला दर्ज किया गया है। बरामद की गई 149 पेटी शराब (कुल 1341000 मिलीलीटर) और पिकअप गाड़ी (HP90A 1656) को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। डीएसपी अंकित शर्मा ने यह भी कहा कि क्षेत्र में नशा माफिया को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा।
