फतेहपुर : बेलीज्टा में पुलिस ने नष्ट की चार लाख मिलीलीटर कच्ची लाहन
( words)
थाना फतेहपुर के अंतर्गत चौकी रे में पुलिस को जैसे ही सूचना मिली कि बेलीज्टा में अवैध रूप से देशी शराब का कारोबार किया जा रहा है, तब चौकी प्रभारी भजन जरियाल के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया, जिसमें उनके साथ दो साथी करम सिंह व राकेश कुमार शामिल रहे। टीम ने पंचायत रियाली के अंतर्गत बेलीज्टा में सुबह पांच बजे सर्च ऑपरेशन शुरू किया, जो कि दस बजे तक चला। इस दौरान टीम ने चार लाख मिलीलीटर कच्ची लाहन नष्ट की।
