ज्वालामुखी : ज्वालामुखी में ट्रैफिक-व्यवस्था को बेहतर करने में जुटी पुलिस
ज्वालामुखी : ज्वालामुखी में ट्रैफिक-व्यवस्था को बेहतर करने में जुटी पुलिस
डीएसपी विकास धीमान के दिशा-निर्देश के अनुसार चैत्र नवरात्रों के दौरान ज्वालामुखी में ट्रैफिक-व्यवस्था को बेहतर करने के लिए पुलिस मुस्तैदी से काम कर रही है। ट्रैफिक इंचार्ज मनोज कुमार द्वारा खुद ट्रैफिक-व्यवस्था को अच्छा करने की कवायद की जा रही है। वहीं नवरात्रों में सड़क पर जाम न लगे और किसी भी श्रद्धालु को आने-जाने में कोई समस्या न हो, इसलिए पुलिस विभाग द्वारा कोन और रस्सी का इस्तेमाल करके रोड को डिवाइड किया गया है।
ज्वालामुखी के मुख्य बाजार में जो भी श्रद्धालु लाल बत्ती चुंगी स्थान से माता के गेट तक जाएगा, वह कोन और रस्सी से डिवाइड किये हुए रोड पर चल सकता है। इससे गाड़ियों का आवागमन आसान होगा और श्रद्धालु भी आसानी से आवाजाही कर सकेंगे। इसके अलावा पुलिस ने जगह-जगह नाकेबंदी की हुई है तथा श्रद्धालुओं से ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की जा रही है।
