देहरा : पुलिस ने ख़बली मरेड़ा में व्यक्ति से बरामद की 10 बोतलें अवैध देसी शराब
( words)
पुलिस थाना देहरा के अंतर्गत ख़बली में गशत के दौरान एक राहगीर जिसकी पहचान राय सिंह पुत्र हरी सिंह गांव मारेडा डाकघर खबली से 10 बोतलें अवैध देसी शराब मार्का संतरा बरामद की है, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी संदीप पठानिया ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
