जयसिंहपुर में क्षयरोग पर करवाई पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता
-अर्पित शर्मा, शिवानी राणा व दिव्य ज्योति रहे अव्वल
कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर में आज रेड रिबन क्लब व रेड क्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में क्षयरोग पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन रेड रिबन क्लब की संयोजक प्रोफेसर किरण शर्मा एवं रेड क्रॉस सोसाइटी की संयोजक से प्रोफेसर सर्जनी के नेतृत्व में हुआ। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के सभी छात्रों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में अर्पित शर्मा, शिवानी राणा व दिव्य ज्योति ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार कौंडल ने मेधावी छात्रों को बधाई दी व उनका हौसला अफजाई की। इस अवसर पर प्रोफेसर रविंद्र कुमार, डॉक्टर अर्पित कायस्थ, प्रोफेसर रजनी मौजूद रहे।
