संसारपुर टैरस व आसपास के गांवों में बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति
( words)
विनायक ठाकुर । संसारपुर टैरस
उपकेंद्र संसारपुर टैरस में 66 केवी उपकरणों की आवश्यक मुरम्मत व रखरखाव के चलते मंगलवार काे विद्युत आपूर्ति सुबह 10.00 बजे से शाम कार्य समाप्ति तक बाधित रहेगी। सहायक अभियंता उपकेंद्र देहरा के सहायक अभियंता ई. शांति भूषण ने बताया कि इस दौरान 66 केवी उपकेंद्र संसारपुर टैरस के अंतर्गत पड़ते औद्योगिक क्षेत्र संसारपुर टैरस फेस-1 व फेस-2 दीपक इंटरनेशनल, गोयल फरनेस, प्रीमियम एल्कोवेब, शंकर बोर्ड व आसपास के गांवों संसारपुर टैरस, कस्बा कोटला, स्यूलखडड आदि की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
