हमीरपुर : अध्यक्ष सुनीता ने अध्यक्ष पद संभालने से पहले लिया प्राे, धूमल का आशीर्वाद

मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर
सुजानपुर नगर परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनीता कुमारी ने अध्यक्ष पद संभालने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से उनके निवास स्थान समीरपुर में पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त किया है। देर शाम वीसी को सुजानपुर भाजपा मंडल शहरी भाजपा इकाई महिला मोर्चा युवा मोर्चा एवं अन्य साथियों एवं दल बल के साथ उन्होंने धूमल दरबार में हाजिरी लगाई है। पूर्व मुख्यमंत्री के चरण स्पर्श करते हुए नवनियुक्त अध्यक्ष ने कहा कि सुजानपुर में भाजपा की जीत हुई है और आपके आशीर्वाद से मुझे अध्यक्ष पद मिला है आप के निर्देश पर भाजपा समर्थित सभी पार्षदों ने एकजुटता का प्रमाण दिया और उसके बाद भाजपा का नगर परिषद सुजानपुर पर कब्जा हुआ है। अध्यक्ष ने कहा कि आपने मेरे ऊपर जो विश्वास जताया है, उस विश्वास को धरातल पर उतारने का काम किया जाएगा।
सुजानपुर शहर में विकास को गति मिले सबका साथ सबका विकास नारे को बुलंद करते हुए आगे बढ़कर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाला विधानसभा चुनाव सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में डंके की चोट पर लड़ा जाएगा और कांग्रेस उम्मीदवार को हराकर उसके घर वापसी करवाई जाएगी। मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर ने कहा कि नवनियुक्त अध्यक्ष एवं भाजपा मंडल परिवार सुजानपुर के पदाधिकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की और भगवा बुलंद करते हुए भारत माता की जय का उद्घोष किया यहां पहुंची नवनियुक्त अध्यक्ष को पूर्व मुख्यमंत्री ने जहां बधाई एवं शुभकामनाएं दी। वहीं, मुंह मीठा करवाते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की धूमल ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और एकजुटता का यह परिणाम है कि नगर परिषद सुजानपुर पर भाजपा विराजमान हुई है।
उपाध्यक्ष पद पहले ही भाजपा के पास था अब अध्यक्ष पद भी भाजपा के पास आ गया है। पूर्ण बहुमत से नगर परिषद सुजानपुर में भाजपा का कब्जा हुआ है। ऐसे में सबका साथ सबका विकास नारे को धरातल पर उतारे एक समान विकास करके शहर को गति दें, जो काम रुके हैं, उन्हें करवाएं और नए कार्य जहां संभव हो सके उन्हें शीघ्र अति शीघ्र शुरू करवाएं। इस मौके पर सुजानपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर उपाध्यक्ष अंकुश गुप्ता जिला उपाध्यक्ष डॉ विक्रम राणा नगर परिषद अध्यक्षा सुनीता कुमारी, उपाध्यक्ष पवन कुमार, पार्षद शकुंतला देवी, नीता कुमारी, सविता महाजन भाजपा कार्यकर्ता, राजेश गुप्ता, रिंकू कुमार, शहरी महासचिव सुधीर भटनागर, रमन धीमान भाजपा नेता, प्रकाश सड़ियाल, मनोनीत पार्षद लता ठाकुर व तिलक राज कश्यप के साथ-साथ गणमान्य लोग उपस्थित रहे।