डाडासीबा : प्रधानाचार्य डॉ. गणेश दत शर्मा को व्यापार मंडल ने किया सम्मानित
विनायक ठाकुर । डाडासीबा
अगामी 28 फरवरी को रिटायर हो रहे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डाडासीबा के प्रधानाचार्य डॉ. गणेश दत्त शर्मा को व्यापार मंडल डाडासीबा द्वारा शुक्रवार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। व्यापार मंडल की तरफ से उन्हें शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में की गई बेहतर और प्रेरणादायक सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य गणेश दत्त शर्मा 28 फरवरी को सेवानिवृत हो रहे हैं। इसके उपलक्ष्य में प्रधानाचार्य द्वारा स्कूल में बच्चों व व्यापारियों को प्रीतिभोज का आयोजन किया गया था। इस मौके पर व्यापार मंडल के प्रधान राजिंदर सिंह गोगा, सचिव सुनील शर्मा, उपप्रधान मोहित शर्मा, कमल, गुरमीत सिंह, रजत सूद व सन्नी आदि काे व्यापार मंडल डाडासीबा की तरफ से उन्हें समृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र भेंट किया।
