कांगड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया उद्घोषित अपराधी
कांगड़ा पुलिस द्वारा Judicial Magistrate 1st Class Jaisinghpur द्वारा मारपीट, चोरी व अन्य मामलों में उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। आगामी कार्रवाई के लिए आरोपी को पुलिस थाना लंबागांव के हवाले कर दिया है।
जानकारी के अनुसार सुरेंद्र कटोच पुत्र मदन चंद निवासी बार, तहसील जयसिंहपुर, जिला कांगड़ा पर पुलिस थाना धर्मशाला द्वारा विभिन्न मामलों में उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था। आरोपी के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस द्वारा चालान तैयार कर Judicial Magistrate 1st Class Jaisinghpur के न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था। ट्रायल के दौरान आरोपी कोर्ट से लगातार गैरहाजिर रहा और इस पर न्यायालय द्वारा उसे उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया गया। इसके उपरांत पुलिस टीम द्वारा आरोपी को पकड़ने के लिए विभिन्न जगहों पर दबिश दी गई, लेकिन आरोपी बार-बार पुलिस टीम को चकमा देकर भाग जाता था। आखिरकार कांगड़ा पुलिस की टीम ने आरोपी को जयसिंहपुर के सकोह से गिरफ़्तार करने में कामयाबी हासिल की। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक कांगड़ा ने की है।
