सुजानपुर : प्राे. धूमल से भाजयुमो प्रभारी मनोज कुमार ने की मुलाकात

अनूप । सुजानपुर
भारतीय जनता युवा मोर्चा में नई जिम्मेदारियां मिलने पर सुजानपुर भाजयुमो प्रभारी मनोज कुमार उर्फ हैप्पी एवं नवनिर्वाचित जिला युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष तेन सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से उनके निवास स्थान समीरपुर में पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की। नई जिम्मेदारियां मिलने पर उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल जिला भाजयुमो एवं जिला भाजपा पदाधिकारियों का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी मिली है, उनका वह बखूबी निर्वहन करेंगे। आने वाला समय विधानसभा चुनावों का है। विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर ईमानदारी कर्तव्य निष्ठा के साथ काम करेंगे। इस मौके पर दोनों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री को फूलों का गुलदस्ता देकर उनका आभार किया।
पूर्व मुख्यमंत्री ने यहां पहुंचे तमाम पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ साथ नवनिर्वाचित भाजयुमो पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि मेहनत और ईमानदारी से काम करने वालों को भारतीय जनता पार्टी में सर्वोच्च स्थान मिलता आया है मिलता रहेगा। ऐसे में जिस किसी को जो भी जिम्मेदारी मिल रही है या दी जा रही है, उस जिम्मेदारी को ईमानदारी के साथ निभाना भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता का प्रथम कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि जिस कार्यकर्ता को जो भी जिम्मेदारी मिलती है। उसके लिए है काम करें।विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर मैदान में डट जाएं। इस बार प्रदेश में मिशन रिपीट के साथ रिवाज बदलना है।
केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का बखान प्रदेश के हर घर तक पहुंचना चाहिए। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को आगे आना होगा। भारतीय जनता पार्टी के साथ अधिक से अधिक युवा जुड़े इसके लिए काम करें। उन्होंने कहा कि 20 जून को हमीरपुर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा त्रिदेव सम्मेलन करवाया जा रहा है। इस सम्मेलन में बूथ अध्यक्ष पन्ना प्रमुख बीएलए शामिल होंगे। यही वह 3 कार्यकर्ता हैं, जो भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ की हड्डी का काम करते हैं।