हमीरपुर : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि-वलिदान दिवस पर हुआ कार्यक्रम आयाेजित

मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर
सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली पंचायत टोनी देवी में गुरुवार को टौणी देवी मंदिर परिसर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि-वलिदान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें सुजानपुर भाजपा मंडल पदाधिकारियों के साथ साथ पूर्णकालिक विस्तारक संजीव ठाकुर ने विशेष रूप से शिरकत की। इससे पहले इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को पहुंचना था, लेकिन कारणवश यह कार्यक्रम में शिरकत नहीं कर पाए। सुजानपुर भाजपा मंडल पदाधिकारियों ने एक कार्यक्रम को आयोजित किया दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ।
कार्यक्रम में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई पार्टी को किस तरह से मजबूत बनाया जा सकता है। इस तरह से उन्होंने पार्टी के लिए काम किया है। तमाम बातों को लेकर विचार रखे गए। इस मौके पर विस्तारक संजीव ठाकुर, सुजानपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष विरेंद्र ठाकुर, जिला भाजपा उपाध्यक्ष विक्रम राणा, अनिल कौशल, भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन रंजीत सिंह, जिला परिषद चेयरमैन बबली देवी, महामंत्री पवन शर्मा, मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर, अध्यक्ष प्यार चंद, अंजना ठाकुर, महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना चौहान एवं मंडल पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।