नादौन : सरकार आने पर महिला सुरक्षा एवं उच्च शिक्षा प्रदान करेंगे-शैंकी ठुकराल
महिलाओं को पूर्ण सम्मान एवं उनको पूरा हक दिया जाएगा
फर्स्ट वर्डिक्ट। नादौन
विधानसभा नादौन के आम आदमी पार्टी के नेता शैंकी ठुकराल ने बुधवार काे पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हिमाचल की महिलाएं बहुत निपुण एवं मेहनती हैं, उनको एक सुरक्षित माहौल देना बहुत जरुरी है, पर समय-समय की सरकारें इसमें विफल रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को हर प्रकार की सहूलतें प्रदान कर उनके लिए बेहतर शिक्षा एवं रोजगार के अवसर प्रदान करना हमारी पार्टी की प्राथमिकता होगी। शैंकी ठुकराल ने कहा कि हिमाचल की महिलाएं घर संभालने से लेकर सरकार संभालने तक का काम कर सकती है, पर अफसोसजनक बात है कि उनके लिए कोई उच्च अवसरों का निर्माण नहीं किया गया।
दिल्ली की तर्ज़ पर यहां भी महिलाओं को पूर्ण हक मिलेगा। आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर उन्हें एक सुरक्षित माहौल मिलेगा, जहां उनकी शिक्षा से लेकर उनके व्यापार आईडिया को सरकार का समर्थन होगा। शैंकी ने कहा कि, मैं स्वयं यह चाहता हूं कि हिमाचल एक ऐसा कार्यशैली का निर्माण हो जहां हमारे घर की औरतें भी सुरक्षित रहकर अपना काम करें ये तभी हो पाएगा, जब हिमाचल में केजरीवाल मॉडल स्थापित होगा, उसके लिए हम नादौन विधानसभा के घर-घर तक पहुंच कर प्रचार करेंगे।