दिल्ली में राहुल गांधी ने हिमाचल युवा कांग्रेस के पदाधिकारियो को किया सम्मानित
हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यदोपती ठाकुर ने प्रैस नोट जारि करते हुए कहा कि पिछले कल दिल्ली में राहुल गांधी ने हिमाचल युवा कांग्रेस के उन पदाधिकारियो को सम्मानित किया जिन्होंने कोरोना काल में बेहतरीन कार्य किया। राहुल गांधी, कृष्णा अल्लावरू, श्रीनिवास बी वी ने हिमाचल के सभी युवा कांग्रेस के साथियों को बधाई दी। उनके कोरोना काल में किए गए कार्यों के लिए उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना काल में जब सड़क पर कोई नही था, तब युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने जिम्मेदारी लेते हुए लोगों की मदद की है।
यदोपती ठाकुर ने कहा कि जब कोरोना की लहर चरम सीमा पर थी तब उन्होंने खुद अपने विधानसभा क्षेत्र सरकाघाट की सभी पंचायतो में राशन, मास्क सेनेटाईजर आदि जरूरतमंद सामाग्री वितरित की है। यदोपती ठाकुर ने कहा कि जब कोरोना महामारी की दूसरी लहर अपने चरम पर थी, हर कोई अपने घरों में कैद था। ऐसे में हिमाचल युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आगे आकर लोगों की मदद की है। बहुत से लोग अपना रोज़गार खो चुके थे तो युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उस समय गरीब तथा जरूरतमंद लोगों को राशन सामाग्री इत्यादि वितरित किया। कोरोना से हुई मौत से मृत व्यक्ति का दाह संस्कार करने के लिए कोई आगे नहीं आ रहा था, तब युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने इस कार्य को अन्जाम दिया था। युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उस समय सड़कों पर लोगों की मदद के लिये नजर आ रहे थे जिस समय सड़कों पर कोई नहीं दिखता था। इस अवसर पर कोरोना महामारी में जिन लोगों की मृत्यु हुई उन सब के लिए सभी लोगों ने दो मिनट मौन रख कर उन सभी को श्रद्धांजलि दी।
