देहरा में धूमधाम से मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का 53वां जन्मदिवस ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष हरि ओम शर्मा की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाया गया। इस उपलक्ष्य पर हिमाचल कांग्रेस मत्स्य विभाग के प्रदेशाध्यक्ष नरदेव कंवर व उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र ठाकुर भी बिशेष तौर पर उपस्थित रहे। इस दौरान सभा में शामिल कांग्रेसजनों में आने वाले 2024 के लोकसभा चुनावों के बिषय को लेकर मंत्रणा हुई। सभा के पश्चात कंवर जी ने लोगों व कार्यकर्ताओं की समस्याऐं सुनी व कुछ समस्याओं का मौके पर ही निवारण कर दिया।
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी पार्टी का कार्यकर्ता उस पार्टी की रीढ़ की हड्डी होता है अतः पार्टी कार्यकर्ताओं के हर कार्य के लिए भी वह दिन-रात प्रयासरत रहेंगे। इस दौरान सलामदीन, इंदिरा देवी, किरण गुलेरी,रंजना नरोत्रा,सीमा देवी,राजकुमार,मुकेश वालिया,रिम्पी ठाकुर, स्माईल ठाकुर, केवल वालिया, नरेश भोला, धर्मेंद्र चौधरी इत्यादि कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहे।