जयसिंहपुर : राज वर्मा बने हिमाचल कांग्रेस की मीडिया और सोशल मीडिया कमेटी के एक्जीक्यूटिव सदस्य

नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर
जयसिंहपुर विधानसभा के क्षेत्र अंदरेटा गांव से संबंधित रखने वाले राज वर्मा को आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर मीडिया और सोशल की गठित प्रदेश कमेटी का एकयुजिटव नियुक्त किया गया है, जिसकी अधिसूचना राष्ट्रीय कांग्रेस उपाध्यक्ष और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी राजीव शुक्ला ने जारी की है। इससे पहले राज वर्मा जयसिंहपुर कांग्रेस एसी प्रकोष्ठ के मीडिया प्रभारी थे और वर्तमान हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग में प्रदेश सचिव है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की प्रदेश मीडिया और सोशल मीडिया कमेटी का सदस्य नियुक्त करने पर राज वर्मा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी, राहुल गांधी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रभारी हिमाचल प्रदेश राजीव शुक्ला, राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर प्रदेश अध्यक्ष रानी प्रतिभा सिंह मीडिया और सोशल मीडिया कमेटी के चेयरमैन आश्रय शर्मा, सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष अभिषेक राणा व यादविंदर गोमा सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं और तमाम जयसिंहपुर कांग्रेस का आभार व्यक्त किया। पार्टी ने जो विश्वास मुझपर दिखाया है, मैं उस पर खरा उतरने का पूर्ण प्रयास करूंगा।