ज्वालामुखी : राजेंद्र राणा राष्ट्रीय पैरा वॉलीबॉल चैंपियनशिप टीम के होंगे कैप्टन
( words)
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी
कांगड़ा के राजकीय प्राथमिक पाठशाला बटाल खुर्द में कार्यरत मुख्य शिक्षक एवं ज्वालामुखी उपमंडल के निवासी राजेंद्र राणा का चयन राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली पैरा वॉलीबॉल चैंपियनशिप में टीम कैप्टन के रूप में हुआ है। यह चैंपियनशिप 2 फरवरी से 5 फरवरी 2023 को तमिलनाडु में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के फाउंडर व सचिव ललित ठाकुर ने पत्र के माध्यम से दी है।
