देहरा : राजिंद्र भाटिया ने हमीरपुर में किया मानवाधिकार सभा का आयोजन

विनायक ठाकुर । देहरा
विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर में शुक्रवार को राजिंद्र भाटिया ने मानव अधिकार सभा का आयोजन किया। जिसमें बहुत से लोगों ने भाग लिया। अनिता देवी ने बताया कि हमे इस सभा में लोगों का जो हनन होता है, उसके बारे में लोगों को शासन से, प्रशासन से और परिवार से न्याय दिलाने के बारे में अवगत करवाया, जो लोग अपने अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं, उनकी सहायता करने का जिमा उठाया। जिसमें जिला हमीरपुर से अंजना देवी को जिलाध्यक्ष व दुर्गा देवी को महासचिव इसी के साथ जिला कांगड़ा से कल्पना कुमारी को जिलाध्यक्ष व अनीता कुमारी को महासचिव बनाया गया। आपको बता दें इस सभा में इन सभी सदस्यों को मानवाधिकार संगठन को जलाने की जानकारी दी गई। अध्यक्ष महिला विंग कल्पना कुमारी ने बताया कि इस सभा में लोगों को अपने अधिकारों के लिए आगे आने व अपने अधिकार लेने की पूर्णत: जानकारी दी। उक्त जानकारी जिलाध्यक्ष कांगड़ा कल्पना कुमारी ने दी।