हमीरपुर: राजीव राणा बने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव

नियुक्ति के बाद चुनाव प्रचार कमेटी अध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू से की शिष्टाचार भेंट
राजीव राणा ने कहा कि इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाउंगा
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर
हमीरपुर जिला युवा कांग्रेसी नेता राजीव राणा को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का सचिव नियुक्त किया गया। राजीव राणा इससे पूर्व वर्ष 2001 से कांग्रेस पार्टी में विभिन्न पदों पर ईमानदारी से कार्य करते आए हैं। वहीं, वर्तमान में वह हिमाचल प्रदेश असंगठित कामगार, कर्मचारी कांग्रेस वि में प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर कार्य कर रहे थे। राणा ने जारी प्रेसवार्ता में कहा कि आजतक जिस भी पद पर कार्य किया, वहां पूरी ईमानदारी से कार्य किया और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को भाई पूरी निष्ठा से निभाएंगे।
राणा ने कहा कि कहा कि कांग्रेस पार्टी में नये युवाओं के आने से नई ऊर्जा का विकास हुआ है, जिससे कांग्रेस पार्टी मज़बूत होगी। राजीव राणा ने कहा कि मैं आम जनमानस को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने का भरपूर प्रयास किया जाएगा। नियुक्ति के बाद चुनाव प्रचार कमेटी अध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू से नवनियुक्त प्रदेश सचिव राजीव राणा ने शिष्टाचार भेंट की। राजीव राणा ने राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी, राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव के सी वेणुगोपाल, हिमाचल प्रदेश चुनाव प्रचार कमेटी अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया व प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व का भी धन्यवाद किया।