देहरा : रंजना पटियाल को उप महाधिवक्ता नियुक्त करने पर राजपूत कल्याण सभा ने सीएम का जताया आभार
प्रागपुर से सम्बन्ध रखने वाली अधिवक्ता रंजना पटियाल को सरकार द्वारा डिफ्टी एडवोकेट जनरल पद पर नियुक्त करने पर राजपूत कल्याण सभा देहरा ने स्वागत किया है। सोमवार को राजपूत कल्याण सभा ने गांव नैहरनपुखर में एक बैठक का आयोजन किया, जिसमें नवनियुक्त रंजना पटियाल को जहां बधाई दी, वहीँ सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का भी धन्यावाद किया गया। राजपूत कल्याण सभा के वरिष्ठ पदाधिकारी यश पठानिया, रणजीत गुलेरिया, सविता ठाकुर, अंजना डोगरा, रोशन लाल, कंवर अशोक राज, सुभाष गुलेरिया, शंकर सिंह परमार, रसाल सिंह, जगरूप सिंह गुलेरिया आदि ने सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया है। राजपूत कल्याण सभा के वरिष्ठ पदाधिकारी यश पठानिया ने कहा कि कांग्रेस सरकार हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है।
