सुजानपुर : कोट पंचायत के विभिन्न विकास कार्यों लिए राज्यसभा सांसद ने की 8 लाख देने की घोषणा
अनूप। सुजानपुर
राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार ने हमीरपुर जिला के एक दिवसीय प्रवास के दौरान सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की कोट पंचायत के लिए 8 लाख विभिन्न विकास कार्यों के लिए देने की घोषणा की है। इसके लिए पंचायत के लोगों भाजपा मंडल पदाधिकारियों पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया है। राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार रविवार को हमीरपुर जिला के एक दिवसीय प्रवास के दौरान यहां पहुंचे। इस दौरान उनका यहां पहुंचने पर जिला भाजपा द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही ऐसी पार्टी है, जिसमें कब किसे किस पद से नवाजा जाता है, इसका कोई पता नहीं चलता है। भारतीय जनता पार्टी ही विश्व की ऐसी पार्टी है, जिसमें एक आम कार्यकर्ता संगठन एवं पार्टी के ऊंचे स्थान पर पहुंच पाता है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें राज्यसभा सांसद बनाया गया है, लेकिन उन्हें इस बात की भनक तक नहीं थी।
ऐसे में उन्हें इस पद पर विराजमान करने के साथ-साथ जो भी दायित्व भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा सौंपा गया है, उसको वे बखूबी निभाने के लिए प्रयासरत हैं और आने वाले विधानसभा के चुनावों में जनता पूरे हिमाचल और सुजानपुर से कांग्रेसमुक्त करके छोड़ेगी।उन्होंने कहा कि एससी वर्ग के लिए भारतीय जनता पार्टी एक विशेष स्थान रखती है। ऐसे में अगर आज भारत के सर्वोच्च पद पर है, तो वह हमारी ही कॉग्निटी से है। मुझे इस पद पर विराजमान किया गया। ऐसे में ऊंच-नीच भेदभाव को खत्म करके पूरे देश के जाति धर्म के लोगों को इकट्ठा करने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है, जो काबिले तारीफ है।
इस मौके पर उन्होंने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की कोट पंचायत के लिए बूथ नंबर-80 में बनने वाले सामुदायिक भवन हेतु 5 लाख देने की घोषणा की इसी पंचायत में सड़क रास्ता निर्माण के लिए 2 लाख और श्मशान घाट निर्माण कार्य के लिए 1 लाख देने की घोषणा की है। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए जारी इस बजट हेतु सुजानपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष विरेंद्र ठाकुर, महामंत्री अनिल श्यामा, पवन शर्मा मीडिया प्रभारी, विनोद ठाकुर मीडिया सह प्रभारी, राजेश्वर कटोच मंडल उपाध्यक्ष, अंकुश गुप्ता, प्रकाश सड़ियाल उपाध्यक्ष, जगन कटोच एससी मोर्चा अध्यक्ष, मदन लाल युवा मोर्चा, महिला मोर्चा सहित कार्यकर्ताओं ने उनका धन्यवाद किया है।