रक्कड़ : बणी में असंतुलित होकर पुली से नीचे गिरी गाड़ी, 2 जख्मी
पुलिस थाना रक्कड़ के तहत ग्राम पंचायत बणी में वीरवार को सदवां सड़क पर एक गाड़ी असंतुलित होकर पुली से लगभग 10 फ़ीट गहरे नाले में उतर गई। उक्त गाड़ी देहरा की तरफ से आ रही थी और नादौन की ओर जा रही थी। हादसे में गाड़ी को भारी नुकसान पहुंचा है।
वहीं, गाड़ी में सवार 4 लोगों में से दो को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज हेतु नजदीकी अस्पताल में एम्बुलेंस के माध्यम से लेकर जाया गया है, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि गाड़ी के आगे मवेशी आने की वजह से यह हादसा हुआ है। वहीं इस संदर्भ में थाना प्रभारी रक्कड़ गुरदेव सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की तफ़्तीश कर रही है। खबर लिखे जाने तक कोई भी मामला दर्ज नहीं किया गया है।
