नशा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत निकाली रैली
( words)
नशा मुक्त हिमाचल अभियान के अंतर्गत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा आज नशे के खिलाफ डीएवी पब्लिक स्कूल देहरा के छात्र व छात्राओ द्वारा देहरा बाजार में रैली निकाली गई। इस अवसर पर पुलिस विभाग से एसएचओ संदीप पठानिया और तहसील कल्याण अधिकारी आदर्श शर्मा ने बच्चो को नशे से कैसे बचा जा सकता है के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान स्कूल के शिक्षक भी उपस्थित रहे।
