सुजानपुर : कॉलेज में रंगोली एवं कोलाज प्रतियोगिता का आयोजन

अनूप। सुजानपुर
ठाकुर जगदेव चंद मेमोरियल कॉलेज सुजानपुर में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के तहत रंगोली व कोलाज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 50 के करीब छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान टीम अल्फा ग्रुप के (शायना, श्रेया, प्रियांशु, सुमन, नीरज व युवराज) द्वितीय स्थान टीम ब्रैवो ग्रुप के (शिवानी, कुश, दिव्या, रितिका, हिमांशु, प्रज्वल व अजय) व तृतीय स्थान टीम भगवा ग्रुप के (प्रिया, प्रिया ठाकुर, ईशा, रंकिता, अदिति, मीनाक्षी व सलोनी) ने स्थान हासिल किया।
कोलाज मीटिंग प्रतियोगिता में 25 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाली टीमों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि प्राचार्य डॉ अजायब सिंह बनियाल विशेष रुप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल डॉ. विभा ठाकुर, डॉ. सुमन शर्मा, डॉ. दिव्या शर्मा ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। इस अवसर पर कॉलेज प्रो. डॉ. सुनीता सकलानी, डॉ. कल्पना भंडारी, प्रो. बंदना कुमारी व प्रो. उमा देवी मौजूद रहे।