देहरा कॉलेज में रंगोली और अभिवादन कार्ड प्रतियोगिता आयोजित

राजकीय महाविद्यालय देहरा की रोवर रेंजर इकाई ने स्काउट एंड गाइड के स्थापना दिवस और दीपावली के उपलक्ष्य पर रंगोली प्रतियोगिता और अभिवादन कार्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया। डॉक्टर दिनेश कुमार शर्मा तथा प्रोफेसर निशा कुमारी ने निर्णायक मंडल कि भूमिका अदा की। इस कार्यक्रम का आयोजन रेंजर लीडर प्रोफेसर शिवानी गुप्ता कि देखरेख में हुआ।
रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान समूह 1 (छवि, वैशाली, शिवानी और अमीषा), समूह 3 (मुस्कान, पूनम, नेहा और नीतिका) तथा समूह 2 (अनुष्का, सीमा, शिवानी और मन्नत) और समूह 4 (मुस्कान, पलक, प्रियंका और मीनाक्षी) ने संयुक्त रूप से हासिल किया।
अभिवादन कार्ड प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सीमा, द्वितीय स्थान पर कंचन और और तृतीय स्थान पर शिवानी और जीवना रही। प्राचार्य डॉक्टर रविंदर सिंह गिल ने विद्यार्थियों को दिवाली कि शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर डॉक्टर दिनेश कुमार शर्मा, अशोक कुमार, मुनीश कुमार तथा महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।