रिकांगपिओ : राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत मनाया गया पोषाहार दिवस
राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग किन्नौर द्वारा कोठी पंचायत के दारयोदेन आंगनबाड़ी केंद्र में पोषाहार दिवस मनाया गया। यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी देव भगत नेगी ने दी। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों को विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाने की विधि बताई गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नेहा द्वारा प्रदर्शनी के माधयम से लोगों को न्यूट्री मिक्स पंजीरी की विधि के बारे बताया गया। उन्होंने गर्भवती महिलाओं व धात्री महिलाओं को बच्चों को दिए जाने वाले आहार में पौष्टिक आहार का उपयोग करने के बारे में भी जानकारी दी। देव भगत ने कहा कि इस दौरान लोगों को न्यूट्री मिक्स का हलवा व इसके पौष्टिक लड्डू बनाकर खिलाए गए। इस दौरान प्रदेश सरकार द्वारा विशेषकर महिलाओं व बच्चों के कल्याण के लिए चलाई गई विभिन्न योजनाओं व अधिकारों की भी जानकारी दी गई।