कांगड़ा : मटौर कॉलेज में रेड रिबन ने करवाई भाषण प्रतियोगिता
राजकीय महाविद्यालय मटौर के रेड रिबन क्लब के द्वारा गुरुवार को भाषण प्रतियोगिता का अयोजन किया गया। इसमें छात्रों ने भाषण प्रतियोगिता के लिए निर्धारित विषयों "एड्स/एचआईवी उन्मूलन दिशा में बढ़ता भारत" और "क्षय रोग: भारत में इसके नियंत्रण कार्यक्रमों की वर्तमान स्थिति, चुनौतियां और अवलोकन" के विभिन्न आयामों पर अपने विचार प्रकट किए। इस कार्यक्रम में प्रो. दिनेश जंबाल बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। विधार्थियों के लिए अपने संदेश में उन्होंने कहा कि वर्तमान में एचआईवी पहले तथा उसके बाद टीबी घातक संक्रामक रोगों में दूसरे स्थान पर है।
पर्याप्त जानकारी ही इनसे बचाव का उपाय है, लेकिन समाज आज भी इनके बारे में बात करने से हिचकिचाता है। इसी कारण जानकारी की कमी से यह महामारी बनते जा रहे हैं । शैक्षणिक स्तर पर इस तरह की प्रतियोगिताओं और गतिविधियों का अयोजन इन महामारियों के विरुद्ध जागरूकता फैलाने और इन्हें रोकने में एक बेहतर प्रयास है। प्रतियोगिता में साक्षी पहले, तनुजा दूसरे, अंजली तीसरे स्थान पर रहे। गुलशन और निकिता को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम क्लब के प्रभारी प्रो. अजय कुमार और डॉ. नीतू सिन्हा के संयोजन में संपन्न हुआ।इस अवसर पर डॉ. प्रवेश गिल, प्रो. शिवानी दत्ता व प्रो. सुदेश कुमारी भी उपस्थित रहे।
