जयसिंहपुर : ओपीएस बहाल कर होली में कर्मचारियों को दी दाेगुनी खुशी-यादविंदर गोमा
( words)
जयसिंहपुर के विधायक यादविंदर गोमा ने जारी प्रेस बयान में कहा कि विधानसभा चुनावों के समय ओल्ड पेंशन स्कीम को लेकर जो कांग्रेस ने बादा किया था, अब कांग्रेस, हिमाचल में ओपीएस को एक अप्रैल से लागू करने जा रही है। राज्य के करीब एक लाख 36 हजार कर्मियों को ओपीएस का लाभ मिलेगा। गोमा ने कहां कि होली पर्व के खास मौके पर सुक्खू सरकार ने ओपीएस लागू करने का फैसला लेते हुए कर्मचारियों और उनके परिजनों के लिए रंगोत्सव को यादगार बना दिया है, जिससे होली के समय कर्मचारियों को कांग्रेस सरकार ने दाेगुनी खुशी दी है। विधायक यादविंदर गोमा ने कहा कि सूक्खू सरकार ने ओपीएस देकर विरोधियों को करारा जवाब दिया है।
