कांगड़ा : मटौर कॉलेज में गठित सड़क सुरक्षा क्लब ने आयाेजित किया पुरस्कार वितरण समारोह
तिलक राज। कांगड़ा
राजकीय महाविद्यालय मटौर में गठित सड़क सुरक्षा क्लब द्वारा पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। प्रो. दिनेश जंबाल ने बतौर मुख्यातिथी कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देते हुए कहा कि आज के दौर में सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं में युवाओं की संख्या अधिक होती है। इसीलिए युवाओं को वाहन का उपयोग करते हुए सड़क सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन सख्ती से करना चाहिए, जिससे हम स्वयं सुरक्षित रहेंगे। वहीं, दूसरी ओर इससे सड़क पर चलने वाले सभी लोग भी सुरक्षित रहेंगे।
समारोह में सत्र 2022 23 के अंतर्गत क्लब द्वारा करवाई गई विभिन्न गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं जैसे पोस्टर मेकिंग, नारा लेखन, निबंध लेखनए चित्रकारी आदि में विजेता रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। पोस्टर मेकिंग में अमृता, शगुन, नारा लेखन में साक्षी, अंशुल, रिया, चित्रकारी में अमृता, अर्पिता, प्रियंका, नैंसी, निबंध लेखन में सोनिका, पलक, जयभव व निकिता ने पुरस्कार प्राप्त किए। वहीं, पूरे सत्र के दौरान क्लब की गतिविधियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए महिला वर्ग में नेहा और पुरुष वर्ग में विवेक को सम्मानित किया गया। यह समस्त कार्यक्रम डॉ. प्रवेश गिल और प्रो. अजय कुमार के निर्देशन में संपन्न हुआ। जिसमें प्रो. शिवानी दत्ता, प्रो. सुदेश कुमारी व डॉ. नीतू सिन्हा भी उपस्थित रहे।
