डिग्री कॉलेज सोलन के रोवर ओमदत्त ने किया द भारत स्काउट्स एंड गाइड्स हिमाचल प्रदेश की टुकड़ी का नेतृत्व
26 जनवरी को रिज मैदान शिमला पर होने वाली परेड में इस वर्ष सोलन कॉलेज के 3 रोवर और 2 रेंजर्स ने भाग लिया। जिनमें से रोवर ओमदत्त ने दस्ते का नेतृत्व किया। परेड की तयारी के लिए भारत स्काउट्स एंड गाइड्स हिमाचल प्रदेश द्वारा पहले सिलेक्शन कैंप और फिर 10 दिन का गणतंत्र दिवस समारोह शिविर लगाया गया जिसमें पूरे हिमाचल के विभिन्न कॉलेज से आए 143 रोवर्स और रेंजर्स ने भाग लिया। जिसमे सोलन कॉलेज के 3 रोवर्स (ओमदत्त , एकराज, आदर्श)और 3 रेंजर्स (सृष्टि, रंजना और निकिता ) ने भाग लिया। इस शिविर में परेड की रिहर्सल के साथ साथ रोवर्स और रेंजर्स को स्काउटिंग से संबंधित जानकारी भी प्रदान की गई। सोलन कॉलेज के सभी रोवर्स और रेंजर्स ने उत्तीर्ण प्रदर्शन किया जिसके चलते रोवर ओमदत्त को दस्ते का कमांडर बनाया गया। परेड के बाद रोवर ओमदत्त की कमांड और शूट को सभी उच्च अधिकारियों ने सराहा। रोवर ओमदत्त ने न केवल अपना बल्कि अपने कॉलेज का नाम भी अपने उत्तीर्ण प्रदर्शन से रोशन किया।