हमीरपुर : देश के निर्माण में ग्रामीण सांसद कामिल रहा सबसे बड़ा योगदान

मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर
देश के निर्माण में ग्रामीण सांसद का सबसे बड़ा योगदान रहा है। ग्रामीण स्तर पर गठित पंचायतो के प्रतिनिधियों के ऊपर दोहरी जिम्मेदारी होती है, विकास करवाने के साथ-साथ जज निर्णायक की भूमिका भी यह प्रतिनिधि निभाते हैं। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली पंचायत टोनी देवी में आयोजित पंचायती राज प्रकोष्ठ के आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए कही, बताते चलें कि पंचायती राज्य प्रकोष्ठ का कार्यक्रम शनिवार को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायतों ने देवी में पंचायती राज्य प्रकोष्ठ के संयोजक तिलक राज शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ कार्यक्रम में भिन्न-भिन्न पंचायतों के लगभग 300 पंचायत प्रतिनिधियों पंचायत समिति सदस्य ने भाग लिया इससे पहले कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का आयोजकों सहित पंचायत प्रतिनिधियों भाजपा मंडल पदाधिकारियों विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठ के सदस्यों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया, अपने संबोधन में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के निर्माण में ग्रामीण सांसद लगातार सहायक रही है।
इसका मुख्य कारण देश की आधे से ज्यादा जनता पंचायतों में रहती हैं। इसलिए देश का विकास पंचायतों से ही शुरू होता है, पंचायत में क्या अच्छा करना है क्या बेहतरीन करना है और क्या कुछ ऐसा करना है, जिसे युगो युगो तक याद रखा जाए यह केवल पंचायत प्रतिनिधियों के ऊपर ही पूरी तरह निर्भर रहता है। सरकार बजट का प्रावधान करती है, लेकिन उस बजट को सही तरीके से किस तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। यह केवल पंचायत प्रतिनिधियों पर ही निर्भर है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को लोगों के घरों तक पहुंचाने का काम पंचायत प्रतिनिधि करते हैं और यही काम आने वाले विधानसभा चुनावों में आपको करना है। उन्होंने बताया कि केंद्र की भाजपा सरकार के मार्गदर्शन पर प्रदेश की भाजपा सरकार ने विकास कार्य किए हैं। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में भी अनेकों विकास कार्य हुए हैं। लोगों को योजनाओं का सीधा लाभ मिला है। ऐसे में हर योजना की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं। यह पंचायत प्रतिनिधियों का सबसे महत्वपूर्ण कार्य है। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र को विकास एवं पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने का कार्य किया गया है।
अध्यात्मिक नगरी बनाने के लिए पंचायतों में दर्शनिक तीर्थ स्थल बनाए जा रहे हैं। सुजानपुर में दो नए डिवीजन कार्यालय खोले गए हैं ग्रामीण क्षेत्र में एक सरकारी आईटीआई भवन बनाया जा रहा है। सुजानपुर शहर में विकास खंड अधिकारी कार्यालय का निर्माण करवाया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं को घर द्वार पर रोजगार मिले। इसके लिए जो स्वरोजगार केंद्र खोला जा रहा है। आदि योगी शिव धाम श्री कृष्ण लीला धाम और अब अयोध्या धाम का निर्माण करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अनेकों विकास कार्य सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में हुए हैं, जिसका प्रचार और प्रसार अब पंचायती राज प्रतिनिधियों को करना है।
इसलिए आने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों में विधानसभा क्षेत्र का एक-एक कार्यकर्ता डट जाए। पंचायती राज प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष पंचायती राज प्यारे लाल शर्मा, जिला महामंत्री हरीश शर्मा, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर, बीडीसी उपाध्यक्ष राजीव ठाकुर, महामंत्री अनिल शर्मा, पवन शर्मा, मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष जगन कटोच, प्यार चंद, अंजना ठाकुर, राजेश कुमार, भाजयुमो अध्यक्ष कपिल शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजना ठाकुर, किसान मोर्चा अध्यक्ष सुजानपुर अनिल काकू व अन्य भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।