परागपुर : साई सेवा समिति ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन, एकत्रित किया 86 यूनिट
विनायक ठाकुर । परागपुर
सत्य साईं सेवा समिति परागपुर के सौजन्य से रविवार को स्थानीय राधा कृष्ण मंदिर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें समिति के सदस्यों सहित क्षेत्र भर के कई गणमान्य लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सुबह 5:00 बजे सत्य साईं सेवा समिति द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई, उसके बाद 9:00 से 10:00 बजे तक भजन का आयोजन किया गया। भजन के पश्चात ब्लड बैंक टांडा से आए डॉक्टरों व नर्सों की टीम ने रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया।
सत्य साईं सेवा समिति के जिलाध्यक्ष शशि भूषण शर्मा ने बताया कि इस रकदान शिविर का आयोजन समिति द्वारा हर वर्ष परागपुर में इसी माह किया जाता है। रविवार को हुए इस शिविर के दौरान 86 यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया। इस अवसर पर साई सेवा समिति के वरिष्ठ सदस्य कुसुम वालिया, अनीश शर्मा, तिलक राज शर्मा, नीलू शर्मा व पवना देवी सहित समिति के युवा वर्ग से अनुराग सूद, राजिंद्र कुमार, अमित वालिया, विवेक राणा, श्याम मुरारी, आशीष व गौरव आदि मौजूद रहे।
