हमीरपुर : सीएम सुक्खू के कैबिनेट में शामिल 7 सिपाहियों को साैरव और राेहित ने दी बधाई
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर
हमीरपुर चुनाव प्रचार कमेटी के चेयरमैन सौरव और प्रदेश यूथ पॉलिसी रिसर्च डिपार्टमेंट के वाइस चेयरमैन रोहित कटोच ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के 7 सिपाहियों को जिन्हें कैबिनेट में शामिल किया गया है, उन्हें बधाई दी है। साथी मुख्यमंत्री द्वारा बनाए गए सीपीएस को भी बधाई दी है। यूथ कांग्रेस के 2 सिपाही लगातार 13 वर्षों से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के सानिध्य में कार्य कर रहे हैं, जिनमें हमीरपुर चुनाव प्रचार कमेटी के चेयरमैन सौरभ और प्रदेश यूथ पॉलिसी रिसर्च डिपार्टमेंट के वाइस चेयरमैन रोहित कटोच हैं। सौरभ और रोहित कटोच ने मुख्यमंत्री की फैसले का स्वागत किया है और जिन लोगों को उन्होंने अपनी टीम में शामिल किया है, उन सभी को बधाई भी दी है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बेहतर कार्य कर रही है और प्रदेश सरकार आम लोगों की सरकार है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एक आम परिवार से उठकर आज उस मकान पर पहुंचे हैं। इसीलिए वह आम व्यक्ति का दर्द जानते हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी प्रदेश की कांग्रेस सरकार बेहतर कार्य करेगी और जो वायदे कांग्रेस ने प्रदेश की जनता से किए हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा। सौरभ और रोहित कटोच ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को कैबिनेट बनाने पर बधाई दी है।