जयसिंहपुर : सक्षम और आर्यन ने पास की सैनिक स्कूल की परिक्षा
( words)
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर
जयसिंहपुर के गीतांजलि डायमंड पब्लिक स्कूल टंबर के दो छात्रों ने सैनिक स्कूल की परिक्षा पास करके अपने स्कूल टंबर व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गीतांजलि डायमंड पब्लिक स्कूल के संचालक जसवंत डढवाल ने बताया कि जयसिंहपुर धार क्षेत्र के दो छात्रों ने सक्षम धीमान और आर्यन सरोच ने सैनिक स्कूल की परिक्षा पास की है। दोनों छात्र गरीब परिवार से संबंध रखते हैं। सक्षम धीमान ने इससे पहले भी पांचवीं कक्षा में सैनिक स्कूल की परिक्षा पास की थी, लेकिन वह मेडिकल में रह गया था। जसवंत डढवाल ने बताया कि इस बार दोनों छात्र सैनिक स्कूल में प्रवेश करके क्षेत्र और स्कूल का नाम रोशन करेगें।
