कांगड़ा : सनातन चेतना मंच ने निकाली शोभायात्रा
( words)
सनातन चेतना मंच व विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों द्वारा हिंदू नव वर्ष एवं चैत्र नवरात्र के शुभारंभ पर नगर परिषद मैदान में शोभायात्रा का आयोजन किया गया। नगर परिषद मैदान से शुरू हुई शोभायात्रा कॉलेज रोड दोमेला चौक, तहसील चौक से होती हुई आयोजित स्थल पर पहुंची। इसके बाद 2080 दिये भी प्रज्वलित किए गए।युवाओं द्वारा भजन भी गाए गए।
इस मौके पर करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष विशाल भारतीय ने कहा कि नव वर्ष एवं चैत्र नवरात्र को बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। विलुप्त होती जा रही संस्कृति को बचाने के लिए आज इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य नई पीढ़ी को हमारी धार्मिक संस्कृति से रूबरू कराना एवं जागरूक करना है।
