इंदाैरा : संजय अवस्थी व आशीष बुटेल ने किया इंदाैरा क्षेत्र का दौरा

व्यवस्था का निरीक्षण कर कार्यकर्ताओं से की मुलाकात
मनीष ठाकुर । इंदाैरा
भारत जोड़ो यात्रा को लेकर हिमाचल कांग्रेस के सभी नेता आजकल इंदाैरा का का निरीक्षण कर रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा जो कि 18 जनवरी को हिमाचल के इंदौरा से होकर गुजरने वाली हैं। उसको लेकर हिमाचल के सभी शासन-प्रशासन तैयारियों में जुटे हैं। राहुल गांधी के बाद जोड़ो यात्रा को लेकर हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व इंदाैरा विधायक मलेंद्र राजन को पहले ही खालिस्तानी समर्थक पन्नु द्वारा राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा में न जुड़ने की चेतावनी दी गई हैं, जिसके बाद अब हिमाचल शासन और प्रशासन चौकन्ना हो गया है। इसके लिए हिमाचल के सभी कांग्रेस के नेता व प्रशासन विधानसभा क्षेत्र इंदौरा का निरीक्षण कर तैयारीयों का जायजा ले रहे हैं।
इस संदर्भ में आज अर्की विधायक संजय अवस्थी, पालमपुर विधायक आशीष बुटेल, इंदाैरा विधायक मलेंद्र राजन ने विधानसभा क्षेत्र इंदौरा का निरीक्षण किया, वह भारत जोड़ो यात्रा को लेकर हो रही तैयारियों का जायजा लिया। प्रसाशन व कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत कर हो रही तैयारियों की जानकारी ली। वह प्रशासन को उचित सुविधा उपलब्ध करवाने की हिदायत दी। इस उपलक्ष पर एसडीएम इंदौरा विनय मोदी, पुलिस अधीक्षक अशोक रतन व समस्त अधिकारीगण, कांग्रेस के सभी पदों पर आसीन अधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।