कांगड़ा : हिम केयर योजना के अंतर्गत पेंडिंग वित्तीय अदायगी को तुरंत अदा करें सरकार : मनजीत डोगरा
पंचरुखी हिम केयर योजना के अंतर्गत जिला कांगड़ा के निजी पैनल अस्पतालों की करोड़ों रूपये की अदायगी के चलते निजी डॉक्टर एसोसिएशन ने निर्णय किया है, कि वे जिला कांगड़ा में योजना के अंतर्गत पैनल अस्पतालों में अपनी सेवाएं देना बंद कर देंगे। किसान नेता एवं समाजसेवी मनजीत डोगरा ने कहा कि इस फैसले से जिला की आम जनता पूरी तरह से प्रभावित होगी व उपचार के लिए आम जनता को भारी परेशानी उठानी पड़ेगी। किसान नेता मनजीत डोगरा ने प्रदेश सरकार से मांग करते हुए कहा कि हिम केयर योजना से प्रदेश की आम जनता को उपचार में बहुत बड़ी सुविधा मिली है, यह योजना आम जनता के लिए एक वरदान के रूप में काम कर रही है अतः हिम केयर योजना के अंतर्गत पेंडिंग वित्तीय अदायगी को प्रदेश सरकार जल्द अदा करें।
